Life Insurance Policy लेने से पहले ये 7 सच्चाइयाँ जान लीं, तो कभी गलत Policy नहीं लेंगे!

Life Insurance Policy लेने से पहले ये 7 सच्चाइयाँ जान लीं, तो कभी गलत Policy नहीं लेंगे!

आप कितनी भी मेहनत कर लें, कितनी भी Saving कर लें, अगर Life Insurance गलत चुनी — तो सब कुछ एक झटके में बिखर सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ज़्यादातर लोग यह मानकर चलते हैं कि “Life Insurance Policy ले ली है, अब Tension खत्म” लेकिन हकीकत यह है कि भारत में हर 10 में से 7 लोग गलत Life Insurance policy के साथ जी रहे हैं — उन्हें पता भी नहीं चलता… जब तक बहुत देर नहीं हो जाती।

कभी Policy बहुत महंगी निकलती है, कभी Cover बहुत कम होता है, और कभी Claim के समय Family उलझ जाती है।

सवाल यह नहीं है कि Life Insurance Policy लेनी चाहिए या नहीं? असली सवाल है: कौन-सी Life Insurance Policy आपको सच में Protect करेगी?

इस Article में हम कोई Agent वाली बातें नहीं करेंगे, कोई Brochure Language नहीं होगी, और कोई Confusing Terms नहीं।

यहाँ सिर्फ वो 7 सच्चाइयाँ हैं, जो अगर आपने जान लीं, तो गलत Life Insurance Policy लेने की गलती कभी नहीं करेंगे। अंत तक पढ़िए, क्योंकि एक छोटी सी गलत समझ पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

सच्चाई #1: हर Life Insurance Policy आपके लिए नहीं होती

भारत में मुख्यतः 3 तरह की Life Insurance Policy होती हैं:

  1. Term Insurance
  2. Traditional / Endowment / Money Back
  3. ULIP

लेकिन Problem यह है:

  • Agent सबको वही Policy बेचता है
  • जो उसके लिए Profitable हो

जबकि आपको चाहिए:
जो आपकी Life Situation से Match करे और आपके लिए फायदेमंद हो

सच्चाई #2: Term Insurance क्यों Foundation होना चाहिए

टर्म Insurance बहुत जरुरी हैं आपके लिए, अगर आप:

  • Earning Member हैं
  • Family Depend करती है
  • Loan / EMI है

तो Term Insurance Optional ना हो कर आवश्यक होना चाहिए

Term Insurance का सच:

  • कम Premium
  • ज्यादा Cover
  • Pure Protection

इसमें Maturity पैसा नहीं मिलता, लेकिन Family पूरी तरह Secure रहती है। यही Reason है कि Financial Experts कहते हैं: “पहले Term, बाकी बाद में”

सच्चाई #3: Expensive Policy = Better Policy (यह सबसे बड़ा झूठ है)

आज कल Agent ज्यादा कमीशन के चक्कर में आपको ज्यादा Premium वाली Policy बताता हैं और लोग भी सोचते हैं:

Premium ज्यादा है, तो Policy अच्छी होगी” लेकिन यह बिल्कुल गलत हैं ।

Reality:

  • High Premium Policies में
  • Cover कम
  • Return Average
  • Lock-in ज्यादा

Insurance का काम Return देना नहीं, Risk हटाना है

अगर आप Return चाहते हैं तो आपके लिए:

  • SIP
  • Mutual Fund
  • PPF

बेहतर Option हो सकते हैं।

सच्चाई #4: आपकी Life Stage तय करती है सही Policy

आपको कौनसी Life Insurance Policy लेनी चाहिए, यह आप अपनी उम्र के हिसाब से भी तय कर सकते हैं जैसे:

Single (Age 22–30)

  • Term Insurance जरूरी
  • Low Premium
  • Future Planning Start

Married (Age 28–40)

  • High Cover Term Plan
  • Spouse Nominee
  • Child Planning Focus

Kids हैं

  • Education Goal Protection
  • Riders जरूरी
  • Will + Nominee Update

45+ Age

  • Premium बढ़ जाता है
  • Limited Options
  • Delay की कीमत चुकानी पड़ती है

Insurance जितना जल्दी, उतना सस्ता

सच्चाई #5: Riders को Ignore करना भारी पड़ सकता है

आज के इस आधुनिक दौर में भी बहुत से लोग सिर्फ Basic Life Insurance Policy लेते हैं, लेकिन असली Protection Riders से आती है:

जरूरी Riders:

  • Critical Illness
  • Accidental Death & Disability
  • Waiver of Premium

थोड़े Extra Premium में बहुत बड़ी protection मिलती है

सच्चाई #6: Nominee होने से सब Safe नहीं हो जाता

बहुत से लोग सोचते हैं हमने पालिसी में Nominee बना रखा हैं लेकिन यह बहुत Common Misunderstanding है।

Nominee सिर्फ पैसा Receive करता है
Legal Heir असली मालिक होता है

अगर:

  • Nominee और Legal heir अलग हैं
  • Will नहीं है

तो Family में Dispute हो सकता है।

Safe तरीका:

  • Nominee = Legal Heir
  • Simple Will जरूर बनाएं

सच्चाई #7: Delay करना सबसे महंगा Decision है

बहुत से लोग सोचते हैं Insurance की अभी क्या जरुरत हैं, जब अच्छी सैलरी होगी तब लेंगे:

लेकिन Insurance में:

  • Age बढ़ती है
  • Premium बढ़ता है
  • Disease Risk बढ़ता है

उदहारण के लिए अगर आप 1 करोड़ का Term Insurance लेते हैं तो प्रीमियम:

  • Age 25 → ₹500/month
  • Age 35 → ₹1200/month
  • Age 45 → ₹3000+/month

Delay = Lifetime extra costFinance & Insurance Help Desk – Free Consultation

Real-Life Mistake

Amit (Age 34)
Premium: ₹1.2 Lakh/Year
Policy: Traditional Plan
Cover: सिर्फ ₹15 Lakh

अगर Amit की Death होती:

  • Loan ₹40 Lakh
  • Education ₹20 Lakh

Policy Useless साबित होती।

Problem Policy में नहीं, Selection में थी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs)

Q1. क्या Term Insurance के अलावा कुछ लेना चाहिए?

Ans. हाँ, लेकिन Term Insurance Foundation होना चाहिए।

Q2. कितनी Policies रखनी चाहिए?

Ans. 2–3 Policies ठीक हैं, Over-Insurance नहीं।

Q3. क्या Online Insurance Safe है?

Ans. हाँ, अगर Trusted Insurer से लें।

निष्कर्ष(Conclusion):

अब सवाल यह नहीं है कि Life Insurance Policy लेनी चाहिए या नहीं — आज के समय में यह बहस ही बेकार है।

असली सवाल यह है:

क्या आपकी Life Insurance Policy आपकी Family को सच में बचा पाएगी?

क्योंकि Policy होना और सही Policy होना —इन दोनों के बीच जमीन-आसमान का फर्क होता है।

गलत Life Insurance:

  • झूठी Security देती है
  • Premium का बोझ बन जाती है
  • और मुश्किल वक्त में बेकार साबित होती है

लेकिन सही Life Insurance:

  • आपकी Income की जगह खड़ी रहती है
  • Family को मजबूरी में फैसले लेने से बचाती है
  • और आपको चैन की नींद देती है

याद रखिए —
Life Insurance कोई खर्च नहीं है, यह आपकी Family के लिए सबसे सस्ता Protection Plan है।

अगर आज आपने सही सवाल पूछ लिए, तो कल आपकी Family को गलत जवाब नहीं ढूंढने पड़ेंगे।

Life Insurance Policy लेना समझदारी नहीं, सही Life Insurance Policy चुनना असली समझदारी है।

यह भी पढ़े: Family Protection का असली मतलब क्या होता है?

यह भी पढ़े: Life Insurance सिर्फ मौत के बाद का पैसा नहीं है – सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे!

Disclaimer: यह Article केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी Life Insurance Policy को लेने से पहले उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ें और ज़रूरत हो तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

Insurance सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए हमारे Expert से संपर्क करने के लिए कॉल करे +91 7770008665 और पाये सटीक जानकारी ।

Leave a Comment